फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बेटे को अपने पैर पर खड़ा करने के लिए खोली थी दुकान

Fri, 01 Nov 2024 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के पल्यूर में आगजनी के बाद जला सामान। स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
साहो (चंबा)। बेटे को अपने पैर पर खड़ा करने के लिए खून-पसीने की कमाई से जोड़े दो लाख रुपये से दुकान के लिए खरीदा स्पेयर पार्ट का सामान पल भर में राख के ढेर में बदल गया।
विज्ञापन

वीरवार देर रात को अचानक दुकान में भड़की आग में मेकेनिक का सामान और एक स्कूटी भी आग की भेंट चढ़ गई। शुक्रवार सुबह मेकेनिक दुकान में पहुंचा तो उसके पैर तले जमीन खिसक गई। पल्यूर पंचायत के कहलाला गांव में दीपावली की रात को हुए भीषण अग्निकांड में तीन दुकानें जलने से बशीर को उम्र भर की कमाई आग की भेंट चढ़ने का रंज है। वीरवार रात को रोजमर्रा की तरह वह दुकानें बंद करने के बाद अपने घर दीपावली मनाने के लिए निकले थे। उन्हें क्या मालूम था कि घर जाने के बाद मध्यरात्रि होने वाली इतनी बड़ी घटना उसे ताउम्र न भूलने वाले जख्म दे जाएगी। सदर के विधायक समेत अन्य लोगों की भीड़ शुक्रवार पहुंचने पर बशीर भीषण अग्निकांड से मिले जख्मों को आंसुओं से दिखाते नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें