फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बाली वध के दृश्य ने खींचा ध्यान, राम-हनुमान मिलन ने जीता दिल

Sat, 17 Oct 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
रामलीला मंचन के दौरान कलाकार।संवाद
विज्ञापन
शबरी की भक्ति से लंका में हनुमान के प्रवेश तक सजी रामकथा, कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को बांधे रखा
विज्ञापन

चंबा चौगान में मंच पर उतरी रामायण की जीवंत तस्वीर, पूर्व सीएम जयराम, राज्यसभा सांसद हर्ष भी रहे मौजूद

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शबरी की प्रतीक्षा में भक्ति, बाली-सुग्रीव के संग्राम में रोमांच और श्रीराम-हनुमान मिलन में समर्पण।
ऐतिहासिक चंबा चौगान में रामलीला के मंच पर रामायण के प्रसंग केवल अभिनय बनकर नहीं उभरे, बल्कि दर्शकों को कथा के भावों से जोड़ गए। बाली वध के दृश्य पर पंडाल में हलचल दिखी तो श्रीराम और हनुमान के मिलन ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
श्रीराम और लक्ष्मण की आरती के साथ मंचन आरंभ हुआ। इसके बाद शबरी और श्रीराम-लक्ष्मण के संवाद प्रस्तुत किए गए। बाली-सुग्रीव युद्ध और बाली वध के दृश्यों ने दर्शकों का ध्यान खींचा। फिर श्रीराम-हनुमान मिलन और माता सीता की खोज में निकले हनुमान के लंका प्रवेश तक के प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने संवादों और अभिनय के माध्यम से रामायण की कथा को जीवंत रूप दिया। ऐतिहासिक चौगान में रामलीला देखने के लिए दर्शक जुट रहे हैं। मंचन के जरिये कलाकार भगवान श्रीराम के आदर्शों, भक्ति और धर्म की महत्ता का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विपिन परमार और भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज भी मौजूद रहे। श्रीरामलीला क्लब के प्रधान स्वप्न महाजन ने पूर्व मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान नरेश महाजन, वरिष्ठ कलाकार सतीश महाजन और परमेश पुरी भी उपस्थित रहे। यह जानकारी क्लब के मीडिया प्रभारी बोधराज जमदाग्नि ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें