फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एक सप्ताह में ही उखड़ गई सड़क की टारिंग

Mon, 03 Aug 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
मंगला - टपुन सड़क की हालत खस्ता हाल : संवाद
विज्ञापन
मंगला-टपूण सड़क पर कई जगह पड़े गड्ढे, दिखने लगे पाइप
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के कामकाज पर उठाए सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
मंगला (चंबा)। लाखों रुपये खर्च कर बनाई जा रही सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। मंगला-टपूण सड़क पर टारिंग के एक सप्ताह बाद ही सड़क की हालत खराब होने लगी है।
बरसात ने निर्माण कार्य की पोल खोल दी है। कई जगह सड़क की टारिंग उखड़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि कार्य में जल्दबाजी की गई है। जहां नालों पर स्कपर बनाए जाने थे, वहां छोटे पाइप डालकर काम निपटा दिया गया। कुछ समय बाद इन स्थानों पर बड़े पाइप बिछाए जाने थे लेकिन उससे पहले ही सड़क पर टारिंग कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब नौ किलोमीटर लंबी मंगला-टपूण सड़क पर टारिंग का काम हाल ही में किया गया था। पहली ही बरसात में सड़क की स्थिति खराब हो गई। कई जगह गड्ढे बन गए हैं।
तनु, रमेश, राजेश, राहुल, तिलक, सूरज, केसो राम, धीरज और विपिन कुमार ने बताया कि सड़क की हालत देखकर लगता ही नहीं कि इसमें हाल ही में टारिंग की गई है। यह सड़क बासा, द्रबला, टपूण, सुंदेटा, गरूटा, डिबरी सहित कई गांवों को जोड़ती है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की जांच करने की मांग की है।
उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता पवन ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी और उच्च अधिकारियों को भी इस संबंध में अवगत करवाया जाएगा।

मंगला - टपुन सड़क की हालत खस्ता हाल : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें