फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क खुली, दलदल बना बाधा, वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई शुरू

Sun, 14 Sep 2025 05:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। डोडनी नाला के समीप बंद चल रहे नकरोड़-चांजू मार्ग पर कटिंग का कार्य पूरा हो गया है मगर वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। इसके चलते वाहन चालकों समेत ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में हालात यह हैं कि इस खस्ताहाल सड़क के तीन सौ मीटर हिस्से पर दलदल है। ऐसे में वाहनों की आवाजाही सुरक्षित नहीं है। लोक निर्माण विभाग की मानें तो दलदल होने के चलते वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं करवाई गई है। रविवार तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह मार्ग डोडनी नाला के समीप शुक्रवार को बंद हो गया था। मार्ग बहाली के कार्य में जुटी मशीनरी खराब हो गई। इसके बाद विभाग ने मशीनरी को दुरुस्त करवाया। शनिवार को मार्ग पर कटिंग का कार्य पूरा हो गया है मगर दलदल की वजह से वाहन नहीं दौड़ पाए। इस मार्ग के बंद होने से ग्राम पंचायत लेसवीं, भराड़ा, टिकरी, देहरोग, बघेईगढ़, चरड़ा, चांजू और देहरा का संपर्क तहसील मुख्यालय से कटा है। देहरा पंचायत प्रधान चैन लाल, चांजू पंचायत के पूर्व उपप्रधान योगेश कुमार, देहरोग पंचायत प्रधान अनीता देवी, बघेईगढ़ पंचायत प्रधान शकुंतला ठाकुर, महबूब खान, राकेश कुमार, मनोज कुमार, राहुल कुमार का कहना है कि तीन सौ मीटर सड़क का हिस्सा बेहद खराब है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार का कहना है कि तीन सौ मीटर तक रोड बना दिया है लेकिन दलदल के चलते गाड़ियों की आवाजाही नहीं हो रही है। रविवार को वाहनों की आवाजाही शुरू करवाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें