चंबा। शहर के समीप स्थित भरोड़ी से मंगला संपर्क मार्ग दो माह से बंद है। इसके चलते ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग बंद होने के चलते आवाजाही ठप है।
उन्होंने बताया कि इस बारे वे कई बार विभाग को अवगत करवा चुके हैं मगर अभी तक मार्ग बहाल नहीं किया गया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मुकेश रेपसवाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई पूर्व उप प्रधान सुधीर कुमार ने की। ग्रामीणों में चंद्रमोहन, बबलू कुमार, राकेश कुमार, सुनील कुमार ने बताया कि यह मार्ग पिछले दो माह से अवरुद्ध है। उन्होंने बताया कि मार्ग की दशा सुधारने के लिए टेंडर प्रक्रिया संपन्न हो गई है। अभी तक कार्य शुरू नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द मार्ग बहाल किया जाए। संवाद