फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पुराना बस अड्डा से भरमौर चौक जाने वाला मार्ग होगा दुरुस्त

Sun, 15 Feb 2026 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुराना बस अड्डा से भरमौर चौक की ओर जाने वाले पैदल मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य शुरू हो गया है। प्रशासन की ओर से इस कार्य के लिए 80 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस मार्ग पर लोहे की प्लेटें बिछी हुई हैं, जो कई जगह टूट गई हैं। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं और कई बार राहगीरों को चोट भी लग जाती थी। इस मार्ग का निर्माण 10 साल पहले किया गया है। अब इस मामले में प्रशासन ने सकारात्मक पहल की है। इसके चलते लोगों को काफी राहत मिलेगी। उधर, एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती ने बताया कि यह मामला ध्यान में लाया गया था। इसके बाद अब कार्य शुरू कर दिया गया है। एक सप्ताह के भीतर यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें