चंबा में सपड़ी सड़क पर सीमेंट से भरे गड्ढे।
चंबा। शहर का सपड़ी-रंगमहल मार्ग अब चकाचक होगा। नगर परिषद चंबा ने मार्ग की खस्ताहालत को सुधारने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मार्ग पर हुए गड्ढों को भरा जा रहा है। इस मार्ग से काफी संख्या में दोपहिया वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में यह मार्ग पिछले काफी समय से खस्ताहाल था। स्थानीय लोगों की इस समस्या को प्रदेश के अग्रणी समाचार पत्र अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का असर यह रहा कि अब नगर परिषद चंबा की ओर से इस मार्ग की सुध ली जा रही है। इसके लिए स्थानीय लोगों ने नगर परिषद का आभार जताया है। स्थानीय लोगों राकेश कुमार, दिनेश कुमार, प्रभात कुमार, अभय शर्मा, अनूप कुमार, अनिल कुमार और देवेंद्र ने बताया कि इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए थे। इससे चालकों समेत राहगीरों को परेशानी हो रही थी।
नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि सपड़ी से रंगमहल मार्ग पर पैच वर्क शुरू कर दिया है। कहा कि नगर परिषद की ओर से हरेक वार्ड का एक समान विकास करवाया जा रहा है।