फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले में 20 से 29 अप्रैल तक चलेगी पशु मित्र भर्ती की प्रक्रिया

Fri, 17 Apr 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर-पांगी से लेकर चुवाड़ी तक तिथियां तय, विकास खंडों में होंगे साक्षात्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पशुपालन विभाग ने पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया को लेकर जिले भर में तिथियां निर्धारित कर दी हैं। यह भर्ती 20 से 29 अप्रैल तक अलग-अलग विकास खंडों में चरणबद्ध तरीके से होगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भरमौर और पांगी में 20 अप्रैल को भर्ती होगी। सलूणी में 22 जबकि तीसा और चनेड़ में 27 अप्रैल को साक्षात्कार करवाए जाएंगे। चुवाड़ी में 28 और 29 अप्रैल को भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी। 16 अप्रैल को डलहौजी में भर्ती प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. राकेश भंगालिया ने बताया कि नई गाइडलाइन के अनुसार पूरी भर्ती प्रक्रिया तय समय पर करवाई जा रही है। 30 अप्रैल से पहले सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर समय से उपस्थित हों ताकि भर्ती प्रक्रिया बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से पूरी की जा सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें