फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: घर से सैर पर निकलने व्यक्ति की गिरने से मौत

Fri, 17 Apr 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्ट मार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। घर से सैर करने निकले राजेंद्र कुमार (52) पुत्र रोशन लाल निवासी गांव सेरी, डाकघर भरमौर की गिरने से मौत हो गई। शुक्रवार तड़के वह रोजाना की तरह सैर करने के लिए निकले थे।
विज्ञापन

गोरपटा के पास अचानक पैर फिसलने से ढांक में जा गिरे। वहां बेसुध हालत में राहगीरों ने उन्हें देखा और उठाकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन बीच रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने जब उनकी जांच की तो मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि गिरने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस इसमें आगामी जांच प्रक्रिया पूरी कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें