फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रानी सुनैयना के बलिदान को नमन करती मलूणा पहुंची शोभायात्रा

विज्ञापन
मलूणा में पूजा करते लोग।
विज्ञापन
चंबा। चंबा की इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक जिला स्तरीय सूही माता मेला दूसरे दिन भावनाओं के शिखर पर पहुंच गया। रानी सुनैयना के बलिदान को नमन करते हुए मलूणा स्थित उनके समाधि स्थल तक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

पूर्वाह्न 11:30 बजे सूही मढ़ मंदिर से बैंड-बाजों की गूंजती स्वरलहरियों के बीच शोभायात्रा आरंभ हुई। गद्दी समुदाय की महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों के माध्यम से रानी सुनैयना के अद्वितीय त्याग और बलिदान की मार्मिक गाथा प्रस्तुत की। लोकधुनों में समाई यह कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और कई की आंखें नम हो गईं। मलूणा पहुंचकर श्रद्धालुओं ने समाधि स्थल पर श्रद्धापूर्वक शीश नवाया और जनपद की प्यास बुझाने के लिए दिए गए इस महान बलिदान को याद किया। मेले के दूसरे दिन भी दूरदराज क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं, पूरे शहर में गूंजते पारंपरिक घुरेई गायन ने मेले के सांस्कृतिक स्वरूप को नई ऊंचाई दी। हर ओर लोकधुनों की गूंज ने चंबा की समृद्ध परंपरा को जीवंत कर दिया। इसके अलावा भंडारे का भी आयोजन किया गया। नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने कहा कि सोमवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ इस जिला स्तरीय तीन दिवसीय मेले का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें