फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एसपीओ पहली बार परेड में लेंगे हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के सीमांत क्षेत्रों की रखवाली करने वाले एसपीओ पहली बार हिमाचल दिवस परेड में भी पुलिस के साथ कदमताल करते नजर आएंगे। इससे पहले सिर्फ पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और वन रक्षकों की टुकड़ियां ही परेड में कदमताल करते हुए नजर आती थीं। इस बार पुलिस विभाग ने अपने एसपीओ को भी परेड में शामिल करने का निर्णय लिया है। चौगान में चल रही रिहर्सल में एसपीओ भी भाग ले रहे हैं। अब उन्हें सीमांत क्षेत्र में चौकसी रखने के अलावा परेड में भाग लेने के लिए भी प्रशंसा पत्र मिलेगा। जेएंडके के साथ लगती सीमाओं पर विभाग ने एसपीओ की नियुक्ति की है। पिछले कुछ वर्षों से ये विशेष पुलिस अधिकारी सीमांत क्षेत्रों के अलावा थानों सहित अन्य चेक पोस्टों पर भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में अब उन्हें जिला स्तर पर होने वाली परेड में भी शामिल किया गया है। इसको लेकर चंबा और लाहौल स्पीति के 500 एसपीओ में खुशी की लहर है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि इस बार परेड में एसपीओ की टुकड़ी को भी शामिल किया गया है। भविष्य में होने वाली अन्य परेड में भी उन्हें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें