फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डिग्गी में सवारियां बैठाने वाले निजी बस के ऑपरेटर ने भरा 30 हजार का चालान

Sat, 31 Aug 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बस की डिग्गी में सवारियों को बैठाने वाले निजी बस ऑपरेटर ने परिवहन विभाग को 30 हजार रुपये के चालान का भुगतान कर दिया है। विभाग ने बस ऑपरेटर को चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में बस में ओवरलोडिंग पाई गई तो रूट परमिट रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीते दिनों चंबा-साहो रूट पर चलने वाली निजी बस में परिचालक ने ठूंस-ठूंस कर सवारियों को बैठा दिया था। जब बस में जगह नहीं बची तो परिचालक ने सवारियों को बस की डिग्गी में बैठा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
परिवहन विभाग ने इसकी जानकारी मिलते ही बस का चालान किया और ऑपरेटर को एक माह के भीतर जुर्माने का भुगतान करने के निर्देश दिए। बस ऑपरेटर ने तीस हजार रुपये की राशि का भुगतान कर दिया है। विभाग ने साफ किया है कि भविष्य में ऐसा हुआ तो लाइसेंस रद्द होगा। साथ ही पचास हजार तक जुर्माने का भी प्रावधान है। बीते माह चंबा-साहो रूट की एक निजी बस में ओवरलोडिंग की गई थी। सवारियों के टिकट काटने के बाद उन्हें बस की डिग्गी में बैठाने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वारयल हुआ था। वीडियो में टिकट काटने के बाद परिचालक सवारियों को बस की डिग्गी में बैठाता साफ दिख रहा था। इसके बाद परिवहन विभाग ने मामले में कार्रवाई की।
विज्ञापन

उधर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि बस की डिग्गी में सवारियों को बैठाने के मामले को लेकर बस का चालान किया गया है। साथ ही ऑपरेटर ने तीस हजार जुर्माने का भुगतान किया है। कहा कि भविष्य में ऐसा हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें