फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: घटासनी स्कूल का खेल मैदान 25 लाख रुपये से संवरेगा

Fri, 13 Dec 2024 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घटासनी में वार्षिक समारोह मनाया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने खेल मैदान के विकास के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। कुलदीप सिंह पठानिया ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय में सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने का भरोसा दिया। इस दौरान कारगिल युद्ध नायक शहीद आशीष थापा के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यालय के वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए 21 और 11 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें