फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालकों के परमिट की हो गहनता से जांच : विहिप

विज्ञापन
चंबा एडीएम अमित मैहरा को धारों में मवेशी लेकर जाने वाले लोगों की गहन जांच को लेकर ज्ञापन सोंपते
विज्ञापन
चंबा। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने चंबा के एडीएम अमित मैहरा को ज्ञापन सौंपकर धाराओं पर अपने पशुधन के साथ जाने वाले लोगों के परमिट की गहनता से जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष डॉ. केशव वर्मा, जसबीर नागपाल, संदीप कुमार, मोहिंद्र गुप्ता, विनोद शर्मा, राहुल, जय सिंह, अनिल महाजन, पम्मू ठाकुर, नीरज कपूर, टीनू शर्मा, मनजीत कुमार आदि ने बताया कि गर्मियों के मौसम में पंजाब से अधवारी धाराओं की ओर अपने पशुओं के साथ पलायन करने वाले पशुपालकों और उनके पशुओं की गहनता से जांच होनी चाहिए। कहा कि चंबा एक सीमांत क्षेत्र है। यहां पर पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें सतरूंडी कांड सहित अन्य कई घटनाएं शामिल हैं। अब आने वाले समय में काेई अप्रिय घटना न हो, इसलिए धाराओं की ओर रुख करने वाले पुशपालकों और उनके परमिट की जांच की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। चंबा की सीमा जम्मू के सीमांत क्षेत्र से सटी हुई है। इसमें भांदल, चुराह, किहार और लंगेरा की सीमाएं लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें