फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डॉ. जनक ने समस्याएं सुनने के साथ टटोली नब्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. जनक ने समस्याएं सुनने के साथ टटोली नब्ज
विज्ञापन

सुलाखर गांव में पहली बार पहुंचे विधायक
कार्यकर्ताओं संग तीन घंटे की चढ़ाई चढ़कर पहुंचे गांव
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की उलांसा पंचायत के सुलाखर गांव के लोग उस समय हैरान रह गए, जब कोई विधायक उनके गांव में पहुंचा। आज तक इस गांव में चुनाव जीतने के बाद कोई भी विधायक नहीं आया था। लोगों को इस बात की जरा भी उम्मीद नहीं थी कि कोई विधायक उनके गांव में पहुंचेगा। भाजपा विधायक डॉ. जनक राज अपने कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को खड़ामुख से तीन घंटे की पैदल चढ़ाई चढ़ने के बाद सुलाखर गांव पहुंचे। यहां पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निदान करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिए। इस दौरान कई लोग अपनी बीमारी के संबंध में विधायक से परामर्श लेने पहुंचे थे। उन सभी लोगों की बीमारी के बारे में विधायक ने बारीकी से पूछताछ की। उसके बाद उन्हें जरूरी चिकित्सीय परामर्श दिए। साथ ही स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि वे अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निदान करने के लिए राजनीति में आए हैं। उनके गांव में जो भी समस्याएं चल रही हैं, उनका निदान वह अवश्य करवाएंगे। स्थानीय निवासी रमेश और नीचु राम ने बताया कि सुलाखर गांव में पहली बार कोई विधायक उनकी समस्याओं को जानने के लिए पहुंचा अन्यथा आज तक इस गांव में नेता सिर्फ चुनाव के दौरान वोट मांगने के लिए आते थे। बुधवार को जब विधायक जनक राज गांव पहुंचे तो उन्होंने लोगों की समस्याओं के साथ उनके स्वास्थ्य की भी जांच की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें