फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राइड विद प्राइड में जोखिम भरा सफर जारी

Tue, 06 Jan 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा रस्सी से बंधा राईड विद प्राईड का दरवाजा।संवाद
विज्ञापन
चंबा। शहर में परिवहन निगम की राइड विद प्राइड वाहन सेवा में जोखिम भरा सफर जारी है। लंबे समय बाद भी वाहन का दरवाजा रस्सी के सहारे बांधा है। इसकी मरम्मत को निगम की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

भरमौर जीरो प्वाइंट से लेकर मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए सवारियों को पहुंचाने के लिए राइड विद प्राइड सेवा चलाई जा रही है। रोजाना सैकड़ों बुजुर्ग, युवा और स्कूली बच्चे राइड विद प्राइड के जरिये आवाजाही करते हैं।
स्थानीय निवासी अमित कुमार, नागेश कुमार, रवि कुमार, प्रमोद कुमार, किशन चंद, लोकेंद्र सिंह और प्रदीप कुमार ने बताया कि राइड विद प्राइड सेवा बैन के दरवाजे की मरम्मत की जाए, ताकि हादसे का डर खत्म हो सके। उधर, निगम के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें