फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पहली बार सड़क से जुड़ेगा दुर्गम गांव डुहालका

Tue, 06 Jan 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा की लेच पंचायत के लिए बनाई जा रही सड़क।संवाद
विज्ञापन
चंबा। भरमौर विधानसभा क्षेत्र की लेच पंचायत का सबसे दुर्गम गांव डुहालका पहली बार सड़क सुविधा से जुड़ेगा। नाबार्ड के तहत छह करोड़ रुपये की धनराशि से पांच किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जा रही है। चार किलोमीटर सड़क की कटिंग पूरी हो चुकी है। शेष कार्य को लोक निर्माण विभाग तेज गति से करवा रहा है।
विज्ञापन

इससे पंचायत के डुहालका गांव समेत सुकरेठी, गान, रमसैनका, बगोध और गुवाड़ के लोगों को भी लाभ मिलेगा। कुछ गांव में सड़क पहुंच भी चुकी है। वहां तक लोग अब अपने वाहनों को लेकर जा रहे हैं। ऐसे में इन गांव में रहने वाली 2,000 की आबादी में खुशी की लहर है।
गांव वासियों को अब तीन से चार किलोमीटर खड़ी उतराई और चढ़ाई से निजात मिलेगी। जहां लोग सड़क से वाहनों में सफर कर पाएंगे तो पैदल भी समतल रास्ते पर आवाजाही कर सकेंगे।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी देवेंद्र कुमार, नरेश कुमार, विवेक ठाकुर, लक्की ठाकुर, मंजीत और रंजीत ने बताया कि लोकसभा, विधानसभा या पंचायत का कोई ऐसा चुनाव नहीं होता था, जिस दौरान लोग सड़क की मांग न उठाते हों। हर बार उन्हें यही आश्वासन दिया जाता था कि जल्द ही उनके गांव को सड़क से जोड़ा जाएगा। गांव में बीमार होने वाले व्यक्ति को पहले पालकी पर उठाकर गैहरा पहुंचाना पड़ता था, अब उसे वाहन के जरिये सीधे गांव से अस्पताल ले जा सकेंगे।
उधर, लोक निर्माण विभाग उपमंडल राख के सहायक अभियंता राकेश मरोल ने बताया कि लेच पंचायत के गांवों को सड़क से जोड़ने का कार्य चल रहा है। जल्द ही सभी गांवों सड़क से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें