फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नाले से होकर गुजरने पर मजबूर पंजियारा के लोग

Sun, 29 Mar 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
ख​ज्जियार पंचायत के पंजियारा गांव को जाने वाले मार्ग पर बहता नाला। संवाद।
विज्ञापन
पंचायत की ग्राम सभा में उठाया मुद्दा, लेकिन नहीं हुआ समाधान
विज्ञापन

बारिश होने पर नाले में बढ़ जाता है जलस्तर, पुल निर्माण है जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। पंजियारा गांव के लोगों के लिए बारिश में नाला पार करना मुश्किल हो जाता है। धूप खिलने पर नाला सूखा रहता है लेकिन जैसे ही बारिश होती है तो नाले में अचानक पानी का सैलाब आ जाता है।
ऐसे हालात में लोगों के लिए वहां से गुजरना काफी मुश्किल हो जाता है। गांव वासी लंबे समय से यहां पुल बनाने की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी यह मांग न तो पंचायत ने सुनी और न ही लोक निर्माण विभाग ने इस पर अमल किया। यही वजह है कि लोगों को जान जोखिम में डालकर नाले से होकर आवाजाही करनी पड़ती है। कम पानी होने पर समस्या उतनी गंभीर नहीं होती लेकिन जब नाले में जलस्तर बढ़ जाता है तब जान माल का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए प्रशासन को किसी भी अनहोनी घटना होने से पहले वहां पुल का निर्माण करवाना चाहिए। जिले में बरसात के मौसम में जो हालात पिछले साल देखने को मिले थे, वैसे हालात इस बार रहे तो लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि जल्द ही पुल निर्माण को लेकर सर्वे करवाया जाएगा।




गांव के लोग कई बार ग्राम सभा में इस मुद्दे को उठा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई समाधान देखने को नहीं मिला। इसको लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। - राम स्वरूप


जिले में बड़े-बड़े पुल बनाए जा रहे हैं लेकिन इस गांव में रहने वाले लोगों के लिए एक छोटे पुल को बनाने की जहमत नहीं उठाई जा रही। - जर्म सिंह


सरकार और प्रशासन को लोगों की समस्या को ध्यान में रखकर शीघ्र यहां पुल का निर्माण करवाना चाहिए ताकि कोई भी अप्रिय घटना न घटे। - मनोज कुमार


रोजाना लोग नाले से आवाजाही करते हैं लेकिन उनकी सुध कोई भी नहीं लेता। इस बार चुनाव में इसी पुल का मुद्दा उठाया जाएगा। - सूरज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें