फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मुगला के लोगों ने घेरा, कहा- पांच साल बाद भी नहीं दिखा विकास

Wed, 11 Mar 2026 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद के पार्षदों के पांच साल के कार्यकाल के बावजूद हरदासपुरा वार्ड की शिव मंदिर मुगला की गली आज भी विकास से वंचित है। शहर के अन्य वार्डों में गलियों को पेवर और कंकरीट से विकसित किया गया, लेकिन इस गली में न तो पेवर डाले गए और न ही कंकरीट डाली गई। यह आरोप स्थानीय लोगों ने लगाए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम ढलते ही गली में अंधेरा छा जाता है, क्योंकि स्ट्रीट लाइट की सुविधा भी नहीं है। कई बार पार्षद और नगर परिषद अधिकारी को इसके बारे में अवगत कराया गया, लेकिन किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई। गली में कचरा जमा होने के कारण बदबू फैल गई है और आवाजाही मुश्किल हो गई है। स्थानीय निवासी कुलदीप कुमार, रवि कुमार, दीपक, मनोज कुमार, सुरेंद्र, जितेंद्र और सुरजीत ने प्रशासन और नगर परिषद से मांग की कि गली में पेवर डाले जाएं और साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए। उधर, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने कहा कि इस समस्या का जल्द ही निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें