फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब 1.29 करोड़ से खुलेगा कुलेठ घार का रास्ता

Fri, 24 Apr 2026 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
होली-न्याग्रां मार्ग का होगा जीर्णोद्धार, शुरू होगी बसों, बड़े वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन

कुलेठ घार में जमीन धंसने से मिटने के कगार पर है सड़क का नामोनिशान
पीडब्ल्यूडी ने साइन बोर्ड लगाकर बंद कर दी है बड़े वाहनों की आवाजाही

दलीपा राम
होली (चंबा)। होली-न्याग्रां मार्ग पर कुलेठ घार का जीर्णोद्धार होगा। कुलेठ घार के जीर्णोद्धार और संरक्षण के लिए लोक निर्माण विभाग ने 1 करोड़ 29 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
घार का जीर्णोद्धार होने से होली में चार माह बाद बसों समेत बड़े माल वाहक वाहनों की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद जगी है।
बरसात से कुलेठ घार में सड़क धंसने से पैदा हो रहे खतरे से लोगाें की सुरक्षा को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई है। बड़े वाहनों की आवाजाही बंद होने से क्षेत्र की पंचायत न्याग्रां, कुलेठ, दियोल, बजोल, गरोंदा, बड़ा बंगाल की ओर आने-जाने वाले लोगों, विद्यार्थियों और बीमारों को एक ओर से दूसरी तरफ पहुंचाना चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

प्रकाश चंद, रंजीत ठाकुर, ठाकुर सिंह, सन्नी, राकेश कुमार, संजय कुमार और अमित कुमार ने बताया कि बीती बरसात से कुलेठ घार पांच पंचायतों के बाशिंदों के लिए जी का जंजाल बनी हुई है। कुलेठ घार में जमीन धंसने से सड़क का नामोनिशान मिटने की कगार पर है। सूचना मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी की मशीनरी और टीम ने मार्ग की बहाली का प्रयास शुरू किया। कुछ दिन बाद मार्ग तो बहाल हो गया लेकिन बारिश से सड़क फिर धंस गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क से नीचे डंगे नहीं लगाए गए तो जमीन धंसने और सड़क बंद होने का क्रम जारी रहेगा। हालांकि, पीडब्ल्यूडी ने सुरक्षा के लिहाज से साइन बोर्ड लगाकर मार्ग से बड़े वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी। अब बजट स्वीकृत होने पर मार्ग के जीर्णोद्धार की आस जगी है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ अभियंता हेमराज ने बताया कि कुलेठ घार के जीर्णोद्धार के लिए एक करोड़ 29 लाख की राशि स्वीकृत हुई है। ग्रामीणों के परामर्श अनुसार सड़क से नीचे डंगे लगाए जाएंगे। इसके बाद ही सड़क की मरम्मत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें