फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा मित्र समाज की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी : विक्रमजीत

Sun, 26 Oct 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद प्र​शिक्षु।स्रोत विभाग
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। युवा हॉस्टल डलहौजी में रविवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह ने कहा कि आपदा मित्र समाज की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन की सहायता कर आमजनों की जान और संपत्ति की रक्षा में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य आपदाओं के दौरान समुदाय स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों में स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें आपदा प्रबंधन में दक्ष बनाना रहा। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव, अग्निशमन और आपात स्थिति में राहत कार्यों से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी सुमित गुप्ता ने बताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग 26 अक्तूबर से 1 नवंबर तक चलाया जाएगा। रविवार को इस प्रशिक्षण में 41 स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें