फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पहली बार मिक्सर झूला बनेगा आकर्षण का केंद्र

Sun, 26 Jul 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा चौगान नंबर तीन में रखा गया झूलों का सामान।संवाद
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में चौगान नंबर तीन में लगेगा मिक्सर झूला
विज्ञापन

100 रुपये से 150 रुपये के बीच तय होंगे झूले के टिकट के दाम
मोहम्मद अयूब
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में लोगों को मनोरंजन का नया अनुभव मिलने वाला है। मेले में पहली बार मिक्सर झूला लगाया जा रहा है। यह झूला चौगान नंबर-3 में स्थापित किया जाएगा।
मिक्सर झूला आधुनिक तकनीक से तैयार किया गया मनोरंजक झूला है। इसमें बैठने वालों को घूमने और ऊंचाई पर जाने का रोमांचक अनुभव मिलेगा। मेले में आने वाले बच्चों, युवाओं और पर्यटकों के लिए यह झूला खास आकर्षण रहेगा। मिंजर मेले में हर वर्ष देश-विदेश से लोग पहुंचते हैं। ऐसे में इस नए झूले के शामिल होने से मेले की रौनक और बढ़ने की संभावना है। झूले की सवारी के लिए टिकट के दाम 100 रुपये से लेकर 150 रुपये के बीच निर्धारित करने की जानकारी है। लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए झूले का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला चंबा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा है। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, व्यापारिक गतिविधियों और मनोरंजन के विभिन्न साधनों के साथ हर वर्ष नए आकर्षण जोड़े जाते हैं। इस बार मिक्सर झूला मेले में आने वाले लोगों के लिए खास अनुभव लेकर आएगा। युवाओं में इसके प्रति खासा उत्साह देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि प्रदेश भर में हर साल मेले होते हैं लेकिन मिक्सर झूला पहली बार जिले के लोगों को झुलाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें