फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मणिमहेश यात्रा के दौरान भरमाणी माता मंदिर का सफर होगा सुगम

Fri, 19 Jan 2024 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। इस बार मणिमहेश यात्रा के दौरान भरमाणी माता जाने वाले श्रद्धालुओं को कच्ची सड़क परेशान नहीं करेगी। पट्टी से मलकौता वाया भरमाणी माता मंदिर सड़क को पक्का करने के लिए लोक निर्माण विभाग को बजट जारी हो चुका है।
विज्ञापन

इसके अलावा हड़सर से चौबिया सड़क को पक्का करने के लिए भी विभाग को मंजूरी मिल गई है। दस साल बाद स्थानीय लोगों को इन सड़कों पर आरामदायक सफर नसीब होगा। जबसे इन सड़कों का निर्माण हुआ है, तबसे एक बार भी इन सड़कों को पक्का नहीं किया जा सका है। इसकी वजह से इन सड़कों पर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थीं। स्थानीय लोग लंबे समय से इन सड़कों को पक्का करने की मांग उठा रहे थे। ऐसे में सड़कों को पक्का करने की मंजूरी मिलने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। लोगों ने सरकार व विभाग का इसके लिए आभार भी प्रकट किया है। साथ ही पक्का करने का कार्य शीघ्र शुरू करवाने की मांग की है।

वार्षिक रखरखाव योजना के तहत इन सड़कों को पक्का करने के लिए 40 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। पट्टी से मलकौता सड़क दो किलोमीटर और हड़सर से चौबिया सड़क एक किलोमीटर पक्की की जाएगी। इन सड़कों की मौजूदा समय में हालत काफी दयनीय है। सड़कों पर मिट्टी, पत्थरों के साथ गड्ढों की भरमार है। सबसे ज्यादा परेशान मणिमहेश यात्रा के दौरान रहती है। मणिमहेश जाने वाला हरेक श्रद्धालु पहले भरमाणी माता के दर्शन करने के लिए जाता है। उसके बाद वह मणिमहेश के लिए प्रस्थान करता है। ऐसे में इन सड़कों के पक्का होने से मणिमहेश यात्रियों के लिए माता भरमाणी के दर्शन करना भी आसान होगा।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग मंडल भरमौर के सहायक अभियंता विशाल चौधरी ने बताया कि दो सड़कों को पक्का करने के लिए 40 लाख की धनराशि मंजूर हुई है। जल्द ही इन सड़कों को पक्का करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें