फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: इलाज तक पहुंचने का सफर ही बना चुनौती

Mon, 28 Sep 2026 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ा भंगाल में पेट दर्द से तड़प रहे बुजुर्ग को एसटीएफ ने दुर्गम पहाड़ से गरोंडा तक पहुंचाया
विज्ञापन

गरोंडा से एंबुलेंस में होली, फिर चंबा मेडिकल कॉलेज में करवाया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
होली (चंबा)। पेट दर्द की तकलीफ से जूझ रहे 66 वर्षीय दुर्गाराम के लिए इलाज शुरू होने से पहले अस्पताल तक पहुंचना ही सबसे बड़ी चुनौती बन गया।
बड़ा भंगाल के दुर्गम क्षेत्र में अचानक तबीयत बिगड़ने पर एसटीएफ टीम ने उन्हें सुरक्षित निकालने की जिम्मेदारी संभाली। टीम दुर्गाराम को दुर्गम क्षेत्र से निकालकर गरोंडा गांव के समीप लेकर पहुंची। यहां से स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस ने उन्हें सीएचसी होली पहुंचाया।
गरोंडा में डॉ. अंकित ने उनका प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया। सीएचसी होली में आवश्यक जांच और उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया। एंबुलेंस से चंबा पहुंचने के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उपचार शुरू हुआ और अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बड़ा भंगाल जैसे दुर्गम क्षेत्र में आपात स्थिति में मरीज को मुख्य सड़क तक पहुंचाना चुनौतीपूर्ण रहता है। दुर्गाराम के मामले में एसटीएफ की त्वरित कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस सेवा ने उन्हें चरणबद्ध तरीके से उपचार केंद्र तक पहुंचाया।
विज्ञापन

सीएचसी होली के चिकित्सक डॉ. अंकित ने बताया कि दुर्गाराम को पेट दर्द की शिकायत थी। गरोंडा में प्राथमिक परीक्षण के बाद उन्हें सीएचसी होली लाया गया। आवश्यक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है और हालत में सुधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें