फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश के अवशेष मिलने की घटना निंदनीय, विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई अनुचित : डॉ. केशव

Sat, 17 Oct 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
विहिप के प्रांत अध्यक्ष बोले, पुलिस विवेक से ले काम गोवंश को बेसहारा छोड़ने वालों पर भी हो कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रांत अध्यक्ष डॉ. केशव वर्मा ने सिल्लाघ्राट क्षेत्र की घघरौता पंचायत में गोवंश के अवशेष मिलने की घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि देवभूमि चंबा में ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
गोवंश के प्रति लोगों की गहरी आस्था है और इस तरह की घटनाओं से उनकी भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी को पुलिस की त्वरित कार्रवाई बताया, लेकिन घटना के विरोध में प्रदर्शन करने वाले बजरंग दल और हिंदू संगठनों के कुछ कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई को अनुचित करार दिया।
विज्ञापन

चंबा में पत्रकार वार्ता के दौरान डॉ. वर्मा ने कहा कि जिले में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसी घटनाओं के बाद लोगों में नाराजगी होना स्वाभाविक है। पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ संवेदनशीलता और विवेक से काम लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनावश्यक कार्रवाई से असंतोष बढ़ सकता है। पुलिस को निष्पक्षता बरतते हुए स्थिति सामान्य बनाए रखने के प्रयास करने चाहिए।
डॉ. वर्मा ने गोवंश को बेसहारा छोड़ने की घटनाओं पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कुछ लोग गाय का दूध देना बंद करने के बाद उसे सड़कों पर छोड़ देते हैं, जो अनुचित है। गोवंश की सुरक्षा और देखभाल केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभागों से गोवंश को बेसहारा छोड़ने वालों के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गोवंश की सुरक्षा और देखभाल के लिए समाज और प्रशासन को मिलकर गंभीरता से प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें