फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एक किमी से पहले ही जवाब दे गई एचआरटीसी बस

Wed, 21 Oct 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा-चलूंज रूट पर भट्टीनाला में खराबी, सड़क पर लगा जाम
विज्ञापन

सप्ताह भर में पांच रूटों पर बसें खराब, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा-चलूंज रूट पर बीते मंगलवार दोपहर एचआरटीसी की बस सफर शुरू करने के कुछ ही देर बाद भट्टीनाला के पास खराब हो गई।
करीब 50 किलोमीटर लंबे रूट पर निकली बस एक किलोमीटर का सफर भी पूरा नहीं कर पाई थी कि तकनीकी खराबी के चलते बीच सड़क पर खड़ी हो गई। इससे बस में सवार यात्रियों को इंतजार करना पड़ा, वहीं सड़क पर वाहनों की कतारें लगने से यातायात भी प्रभावित हुआ।
यात्रियों के अनुसार बस दोपहर करीब दो बजे चंबा से चलूंज के लिए रवाना हुई थी। भट्टीनाला के पास अचानक खराबी आने से बस आगे नहीं बढ़ सकी। सड़क पर बस खड़ी होने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। इसके बाद मेकेनिक को मौके पर बुलाया गया। मरम्मत के बाद बस को दोबारा रूट पर रवाना किया गया।
विज्ञापन

यात्री पुष्पा कुमारी, मीना कुमारी, देवराज कुमार, सचिन कुमार और विकास कुमार ने कहा कि एचआरटीसी की बसों में बार-बार तकनीकी खराबी आने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने मांग की कि बसों को रूट पर भेजने से पहले उनकी तकनीकी जांच की जाए, ताकि बीच रास्ते में सफर बाधित न हो। उधर, अड्डा प्रभारी सरदार मोहम्मद ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आई थी। मैकेनिक ने मौके पर पहुंचकर इसे ठीक कर दिया और बस को रूट पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


एक सप्ताह में पांच रूटों पर खराब हुईं बसें
पिछले एक सप्ताह में डलहौजी-भुनाड़, चंबा-लंगेरा, चंबा-बोगा, चंबा-पुखरी और चंबा-कलौता रूट पर भी बसें खराब हो चुकी हैं। लगातार सामने आ रही घटनाओं से बसों के रखरखाव और समय पर तकनीकी जांच की जरूरत फिर सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें