फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हूटर से कराया भूकंप का अहसास, डेस्क के नीचे छिप गए विद्यार्थी

विज्ञापन
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी में मॉक डि्रल के दौरान स्टेचर पर मरीज को लेटाता जवान।
विज्ञापन
चंबा। जिले के स्कूलों, शिक्षण संस्थानों सहित मेडिकल कॉलेज चंबा में सुबह 11:00 बजे हूटर बजते ही सभी सतर्क हो गए। मौका था मॉक ड्रिल का। हूटर से विद्यार्थियों समेत लोगाें को भूकंप को लेकर अलर्ट किया गया। इस दौरान भूकंप के झटके महसूस किए गए। विद्यार्थी भूकंप का आभास होते ही बिना समय गंवाए डेस्कों के नीचे छिप गए। कई विद्यार्थी सिर पर बैग रख कर खुले मैदान की ओर दौड़ पड़े। कई जगह इमारतें गिरने से विद्यार्थी चोटिल हुए। जख्मी विद्यार्थियाें को साथियों और सुरक्षा जवानों ने स्ट्रेचर के जरिये एंबुलेंस तक पहुंचाने के बाद स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाया। यहां पर इन घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डलहौजी में चार अप्रैल 1905 को कांगड़ा और चंबा जिले में आए भयानक भूकंप की त्रासदी को याद करते हुए उससे बचने के लिए पूर्वाभ्यास करवाया। प्रधानाचार्य अनुपमा आनंद ने बताया कि आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल करवाई। सुबह 11:00 बजे से विद्यार्थियों को भूकंप को लेकर अलर्ट किया। इसके बाद विद्यार्थी समय पर सिर पर बैग रख कर क्रमवार खुले मैदान में सुरक्षित पहुंचे। स्कूल स्टाफ में करतार सिंह, सतीश कुमार, मधु, अनुपमा, अंजना, सरोज ने घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया।
विज्ञापन

राजकीय उच्च पाठशाला लेसवी में विद्यार्थियों को भूकंप जैसी आपदा से सुरक्षित रहने के तरीकों की जानकारी दी। मॉकड्रिल के दौरान आग लगने की स्थिति में गैस सिलिंडर को कैसे नियंत्रित किया जाए, इसके बारे में बताया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुभाष चंद, आपदा प्रबंधन समिति के प्रभारी पवन कुमार, बलबीर सिंह, मुनीष कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूलन में आपदा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार की अध्यक्षता में मॉक ड्रिल का आयोजन किया। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी में भूंकप से बचने के लिए पूर्वाभ्यास करवाया। बच्चों और स्टाफ मेंबर्स को यह हिदायत दी कि ठीक 11:00 बजे जैसे ही एक लंबी सीटी बजेगी, आप यह समझेंगे कि भूकंप आया है और आप क्लास के अंदर हैं। यहां अपने आप और बच्चों को किस तरह से सुरक्षित करेंगे। इसके लिए उन्हें तीन बातें बताई गईं। झुको अपने सिर को ढको और जिस डेस्क या मेज के नीचे हैं, उसे जोर से पकड़ो जिससे वह खिसक न जाए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चिल्ली में अग्निशमन तीसा से आए कर्मचारियों ने आपदा से बचने के तरीके बताए। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलूणी में उपमंडल अधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में माक ड्रिल करवाई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगला में भी कार्यक्रम हुआ। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुंडा शिक्षा खंड सलूणी में भूकंप से बचने के लिए बच्चों और अध्यापकों ने माॅक ड्रिल का अभ्यास करवाया। प्रातःकालीन सभा में ही स्कूल प्रभारी पवन कुमार ने भूंकप के बारे में बच्चों को विस्तृत जानकारी दी। अध्यापक ने बच्चों को भूकंप से संबंधित वीडियो भी दिखाई। इसके अलावा सलूणी, अजटकरी, साहो, कीड़ी, उदयपुर समेत अन्य विद्यालयों में भी भूकंप जागरूकता के संदर्भ में मॉक ड्रिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें