फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पति की हत्या के आरोप में पत्नी पुलिस रिमांड पर भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। डंडे से पीट-पीट कर पति की हत्या करने के आरोप में महिला को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निखिल अग्रवाल की अदालत ने चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस रिमांड के दौरान अब महिला से पति को पीटने के लिए इस्तेमाल किए डंडे समेत लड़ाई की मुख्य वजह का पता लगाने की भी पुलिस कोशिश करेगी। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज चंबा में पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पैतृक श्मशानघाट पर हिंदू रीति-रिवाजों के साथ मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शहर के हरदासपुरा वार्ड के मुगला मोहल्ला में मामूली कहासुनी के बाद गुस्साई महिला ने डंडे से पीट-पीट कर अपने पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात को दोनों के बीच जमकर बहस हुई। गुस्साई महिला ने अपने पति की डंडे से पिटाई कर दी। वीरवार सुबह आरोपी महिला अपने काम पर चली गई तो साथ ही उसका बेटा भी अपने काम पर चला गया। वीरवार सुबह मृतक केवल (48) पुत्र अमर लाल निवासी मोहल्ला मुगला ने अपने पड़ोसियों से पानी मांगा। दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली कि मुगल मोहल्ला केवल अपने कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि केवल अपने कमरे में बेड पर पड़ा हुआ था। उसके शरीर के कई भागों पर चोट के निशान थे। शुक्रवार को महिला को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें