फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: छुट्टी लंबी थी, डलहौजी की रौनक छोटी पड़ गई

Mon, 17 Aug 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबार मंदा रहने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरों पर छायी मायूसी
विज्ञापन

बोले- 60 फीसदी तक रही ऑक्यूपेंसी, उम्मीद से कम आए मेहमान
अब व्यवसायी वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ जुटने की जता रहे उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी में इन दिनों पर्यटन कारोबार अपेक्षाकृत धीमा चल रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर से बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद पर्यटन कारोबारियों ने लगाई थी लेकिन पर्यटकों की आमद उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। इससे होटल कारोबारियों, टैक्सी ऑपरेटरों, रेस्तरां संचालकों और अन्य पर्यटन व्यवसायियों को निराशा हाथ लगी।
कारोबारियों को उम्मीद थी कि स्वतंत्रता दिवस के लंबे सप्ताहांत के चलते डलहौजी के होटल लगभग पैक रहेंगे। बाजारों में भी खूब रौनक देखने को मिलेगी। इसके विपरीत इस बार पर्यटन कारोबार अपेक्षाकृत फीका रहा। कारोबारियों के अनुसार 15 अगस्त के दौरान डलहौजी के होटलों में ऑक्यूपेंसी करीब 50 से 60 प्रतिशत रही। हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के आसपास पर्यटन सीजन में तेजी आती है और पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं लेकिन इस बार पर्यटकों की संख्या में कमी देखने को मिली।
विज्ञापन

पर्यटन कारोबारी करण, हरप्रीत और विक्रम ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार होटल बुकिंग कम रही। कई पर्यटकों ने अंतिम समय में यात्रा का कार्यक्रम बनाया जबकि कुछ ने मौसम और अन्य परिस्थितियों के कारण अपनी यात्रा टाल दी। होटल कारोबारियों ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर पहले से तैयारियां की थीं लेकिन अपेक्षित संख्या में पर्यटक नहीं पहुंचने से कारोबार को अनुमान के मुताबिक गति नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि डलहौजी की प्राकृतिक सुंदरता, सुहावना मौसम और शांत वातावरण आज भी पर्यटकों को आकर्षित करता है। उन्हें उम्मीद है कि आगामी वीकेंड पर पर्यटकों की आमद बढ़ेगी और पर्यटन कारोबार को कुछ राहत मिलेगी। फिलहाल 15 अगस्त पर करीब 60 फीसदी ऑक्यूपेंसी ने पर्यटन कारोबार की धीमी रफ्तार को उजागर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें