चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर अब जुगाड़ के सहारे गड्ढों को भरा जा रहा है। बुधवार को हरदासपुरा चौक के समीप हाईवे पर पड़े गड्ढों को कंकरीट से भरा गया।
इस दौरान राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण की टीम मौके पर मौजूद रही। गौरतलब है कि पिछले करीब छह साल से हाईवे पर तारकोल नहीं बिछी है। इस कारण हाईवे की हालत दिन प्रतिदिन खस्ता होती जा रही है। जगह-जगह पड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। लिहाजा, प्राधिकरण की टीम की ओर से कंकरीट से गड्ढों को भरा जा रहा है। संवाद