फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बनीखेत स्थित पेट्रोल पंप के पास हाईवे खस्ताहाल

Mon, 01 Apr 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाथरी (चंबा)। बनीखेत के पेट्रोल पंप के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत खस्ता बनी हुई है। खस्ताहाल हाईवे से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों और उनमें सवार सवारियों को परेशानियों का ही सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वाहन चालकों ने हाईवे प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर अंगुली उठाते हुए कहा कि उक्त स्थान पर हाईवे देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि ये लोक निर्माण विभाग या पंचायत स्तर की सड़क हो सकती है। बताया कि कई बार हाईवे प्रबंधन से उक्त हाईवे की दशा को सुधारने को लेकर आवाज बुलंद की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस ही बनी हुई है।
वाहन चालकों में अमित कुमार, किरपा राम, नरेश कुमार, अशोक कुमार, राकेश कुमार, संजीव कुमार, दलीप कुमार, कन्हैया राम ने बताया कि बनीखेत के पेट्रोल पंप के पास राष्ट्रीय राज मार्ग की हालत काफी दयनीय हो चुकी है। हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे पड़े होने से वाहन चालकों समेत राहगीरों को आवाजाही में परेशानियों का ही सामना करना पड़ रहा है। बताया कि कई बार प्रबंधन से हाईवे की दशा को सुधारने की मांग उठाई गई। बावजूद इसके अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसका खामियाजा वाहन चालकों को उठाना पड़ रहा है। बताया कि बीते बरसात के दिनों में उक्त स्थान पर हाईवे खस्ताहाल हो चुका है, लेकिन अभी तक प्रबंधन की ओर से इसकी सुध न लेना चिंता का विषय बना हुआ है। हाईवे प्रबंधन के अधिशासी अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। जिस ठेकेदार ने पहले हाईवे पर तारकोल बिछाई है उससे पुन: तारकोल बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें