फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मंडलीय आयुक्त कांगड़ा ने चंबा के तीन मतदान केंद्रों में जांची व्यवस्था

Mon, 01 Apr 2024 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलीय आयुक्त कांगड़ा ने चंबा के तीन मतदान केंद्रों में जांची व्यवस्था
विज्ञापन

चंबा। लोकसभा चुनावों को लेकर व्यवस्था की जांच करने के लिए मंडलीय आयुक्त कांगड़ा अब्बू शाइनामौल ने सदर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं की जांच की। साथ ही उचित दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की खामियां नहीं निकलीं। इस दौरान एसडीएम चंबा अरुण शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने बताया कि मंडलीय आयुक्त की ओर से दिए निर्देशों के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। तीन मतदान केंद्रों में निरीक्षण किया गया। तमाम व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। मंगलवार को वे अब विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करेंगी। गौरतलब है कि आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर प्रशासन द्वारा हरेक व्यवस्था बनाई जा रही है, जिससे मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी ना पेश आए और हर सुविधा उन्हें मतदान केंद्रों में मिलें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें