फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बड़े वाहनों के लिए बहाल नहीं हुआ हाईवे

Wed, 13 Aug 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। दुनेरा के पास पंजाब के अधीन आने वाला चंबा-पठानकोट हाईवे बुधवार को बड़े वाहनों के लिए बहाल नहीं हो पाया। इस दौरान हाईवे पर बसों और माल वाहक वाहनों की पंजाब की ओर से लंबी कतारें लगी हैं। मार्ग बाधित होने से चंबा में बड़े वाहनों से होने वाली जरूरी चीजों की सप्लाई अब छोटी गाड़ियों से की जा रही है। साथ ही बसों से मणिमहेश यात्रा करने वाले श्रद्धालु वाहनों की अदला-बदली कर इस मार्ग से आ-जा रहे हैं। उधर, धंसी सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे पंजाब हाईवे मंडल के कनिष्ठ अभियंता और एनएच मंडल चंबा के सहायक अभियंता ने कहा कि क्रेट वर्क करवाने के बाद ही आगामी तीन से चार दिन में सड़क बड़े वाहनों के लिए बहाल हो पाएगी।
विज्ञापन


हालांकि छोटे वाहनों की यहां से आवाजाही जारी रहेगी। बीते दिन हुई भारी बारिश से जिले में बुधवार को 14 संपर्क मार्ग बंद हैं। साथ ही आठ पेयजल योजनाएं प्रभावित चल रही हैं, जिससे लोगों की मुसीबतें बढ़ी हैं। अधिकांश जगहों पर लोगों को पैदल या वाहनों की अदला-बदली कर ही अपने जाना पड़ रहा है। बुधवार से ग्रीष्मकालीन स्कूल खुलने के बाद बच्चों की मुसीबतें भी बढ़ गई हैं। उधर, उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि बारिश के बाद पटरी से उतरी सेवाओं को सुचारु करने के लिए विभागीय टीमें फील्ड में उतर चुकी है। जल्द व्यवस्थाएं सुचारु होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें