फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चांदी की महंगी चमक ने बदला खरीदारी का गणित

Sat, 31 Oct 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चांदी की खरीददारी करते लोग : संवाद
विज्ञापन
भारी गहनों की जगह सिक्कों, लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियों और हल्की डोडमाला को तरजीह दे रहे लोग
विज्ञापन

10 ग्राम का सिक्का 2500 रुपये, पिछले साल के मुकाबले डोडमाला भी पांच से 13 हजार रुपये तक महंगी

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चांदी के बढ़ते दाम ने इस बार त्योहारों की खरीदारी का पूरा हिसाब बदल दिया है। धनतेरस और दिवाली पर भारी आभूषण खरीदने का चलन महंगे भाव के चलते कमजोर पड़ा है।
ग्राहक अब कम वजन वाले गहनों और छोटी धार्मिक वस्तुओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। बाजार में चांदी के सिक्कों, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों और हल्की डोडमाला की मांग बनी हुई है। 10 ग्राम के सिक्के की कीमत करीब 2500 रुपये होने के बावजूद लोग इन्हें खरीदकर धनतेरस की परंपरा निभा रहे हैं।
विज्ञापन

जगदेव ज्वेलर के कारोबारी ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले चांदी के भाव में काफी उछाल आया है। कुछ समय पहले इसका भाव करीब दो लाख रुपये तक पहुंच गया था, जबकि 31 अक्तूबर को घटकर करीब 1.83 लाख रुपये रह गया। हालिया गिरावट से ग्राहकों को थोड़ी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि त्योहारों और शादी के सीजन के चलते बाजार में खरीदारी जारी है। इस बार डोडमाला की कीमत 15 हजार से 25 हजार रुपये तक पहुंच गई है, जबकि पिछले साल यह 10 हजार से 12 हजार रुपये में मिलती थी। चंद्रहार के दाम भी 30 हजार से एक लाख रुपये तक हैं।
विज्ञापन

ग्राहक मानवी ठाकुर, साक्षी कुमारी, सत्या देवी, वीना देवी और अनीता ने बताया कि चांदी महंगी होने से भारी गहने खरीदना बजट से बाहर हो रहा है। इसलिए वे हल्के और कम कीमत वाले आभूषण पसंद कर रही हैं। धनतेरस, दिवाली और शादी के सीजन को देखते हुए खरीदारी जरूरी है, लेकिन अब बजट के अनुरूप ही गहने चुने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें