फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी के एक स्कूल में अचानक बिगड़ गई 15 विद्यार्थियों की तबीयत

Thu, 09 May 2024 09:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन स्थल डलहौजी के तहत एक विद्यालय में वीरवार दोपहर बाद अचानक 15 विद्यार्थियों की तबीयत खराब हो गई। इनमें अधिकतर लड़कियां थीं।
विज्ञापन

इन्होंने सिर दर्द, चक्कर और उल्टी आने की शिकायत की। अचानक इन बच्चों में हल्की सी बेहोशी भी छाने लगी। स्कूल में छुट्टी होने का समय था। ऐसे में आनन-फानन में स्कूल स्टाफ ने विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी सूचित कर दिया। जिन विद्यार्थियों की तबीयत ज्यादा खराब हो गई, उन्हें नागरिक अस्पताल डलहौजी पहुंचाया गया। यहां मौजूद डॉक्टरों की टीम ने इनका तुरंत उपचार शुरू किया। डॉक्टरों ने मास हिस्टीरिया के लक्षण बताए।
बहरहाल, बच्चों की हालत में सुधार होने के बाद अब उन्हें घर भेजने की बात भी कही जा रही है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह विद्यार्थियों को आयरन की गोलियां भी विभाग की तरफ से दी गई थीं। दोपहर तक विद्यार्थी खेलकूद और पढ़ाई में मशगूल रहे। दोपहर बाद अचानक विद्यार्थी गश खाकर गिरने लगे। इसकी सूचना मिलने के बाद विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को डलहौजी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद देर शाम तक बच्चों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल डलहौजी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मनीष चौधरी ने बताया कि शुरुआती तौर पर यह लक्षण मास हिस्टीरिया के लग रहे हैं। सभी विद्यार्थी अब ठीक हैं। बताया कि अस्पताल में करीब 15 विद्यार्थियों को लाया गया है और सभी बच्चों का पूर्ण रूप से इलाज करने के बाद घर भेज दिया गया है।

स्कूल प्रधानाचार्य नरेश ने बताया कि आज सुबह बच्चों को आयरन की गोलियां तो दी गई थीं, लेकिन सारा दिन किसी भी बच्चे ने तबीयत खराब होने की कोई शिकायत नहीं की। छुट्टी के समय कुछ बच्चों ने इस तरह की तबीयत खराब होने की शिकायत की तो उस पर फौरन कार्रवाई करते हुए बच्चों के अभिभावकों को सूचित किया गया और साथ ही कई बच्चों को सरकारी अस्पताल में भी उपचार के लिए भेजा गया।

एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने बताया कि इस मामले की सूचना मिलते ही वह अस्पताल में पहुंच गए हैं और उन्होंने उपचाराधीन विद्यार्थियों और उपचार कर रहे डॉक्टरों से भी बात की है, जिससे पता चलता है कि यह मामला मास हिस्टीरिया का अधिकतर बताया जा रहा है। बताया कि अब सभी बच्चों की हालत ठीक है और उनको इलाज के बाद घर में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


मास हिस्टीरिया
मास हिस्टीरिया को साधारण शब्दों में दिगामी बीमारी कहा जा सकता है। इसमें स्कूली बच्चे एक साथ ही रोने या बेहोश हो जाते हैं। ये अबोध बच्चों में होता है। जोकि, बाद में अपने आप भी स्वस्थ हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें