फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों पर स्टे लगने से पिछड़ा चंबा : काउंसिल

Wed, 08 May 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा प्रोग्रेसिव काउंसिल की बैठक चंद्र सहगल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सदस्यों ने कहा कि चंबा में कोई कार्य होने लगता है तो उस कार्य पर स्टे लग जाता है।
विज्ञापन

रियासत काल के समय ऐसा नहीं होता था। इस कारण चंबा जिला वर्तमान में पिछड़ा है। कहा कि चंबा में पार्किंग की समस्या लंबे समय से चल रही है। पिछली सरकार ने एसपी रेजिडेंस के पास पार्किंग का काम शुरू करवाया था, जहां बड़े-बड़े पत्थरों को तोड़ने में डेढ़ साल लग गए। अब वहां स्टे लग गया है। सदस्यों ने कहा कि कार्य शुरू होने से पहले ही यहां स्टे लग जाना चाहिए था। इस कारण करोड़ों रुपये व्यर्थ में खर्च न होते। कहा कि अभी भी वहां तीस से चालीस गाड़ियां खड़ी रहती हैं। अगर स्टे खत्म होने के बाद पार्किंग पूरी तरह से तैयार हो जाए तो चंबा में जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। इस बैठक में एससी नैय्यर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद

सरोल स्कूल के अमन ने लिए 659 अंक
सरोल (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोल के विद्यार्थियों ने भी टॉप किया है। सभी बच्चों ने अच्छे अंक लिए हैं। अमन ने 659, कनिका ने 654, साहिल ने 651, हर्षित ने 648, जतिन ने 639, सुजल ने 638, जिया ने 621 अंक लेकर स्कूल में टॉप किया है। स्कूल प्रबंधक ने बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें