फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राज्यपाल ने ‘मिस्टिक विलेज’ का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल ने ‘मिस्टिक विलेज’ का किया दौरा
विज्ञापन

पुखरी की प्राकृतिक खूबसूरती और संस्कृति को सराहा
बोले-केंद्रीय वन मंत्रालय को बताएंगे क्षेत्र की समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। राज्यपाल ने मिस्टिक विलेज खज्जियार (पुखरी) का दौरा किया। वह गांव की प्राकृतिक खूबसूरती और समृद्ध संस्कृति से अत्यंत प्रभावित हुए। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उनके साथ उपस्थित रहीं। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि पुखरी गांव की प्राकृतिक सुंदरता और स्वच्छ वातावरण पर्यटन की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश के अन्य विख्यात पर्यटन क्षेत्रों की तुलना में कहीं बेहतर है।
विज्ञापन

उन्होंने जिला प्रशासन चंबा और पर्यटन विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि स्वच्छ वातावरण और पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत रिस्पांसिबल टूरिज्म वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस गांव में पर्यटकों को ठहरने के लिए होम स्टे के तहत उचित व्यवस्था है। यहां का प्राकृतिक और शुद्ध वातावरण स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। इस प्रकार प्राकृतिक रूप से खूबसूरत गांवों में पर्यटन को बढ़ावा देने से न केवल ग्रामीण लोगों की आर्थिकी मजबूत होगी, बल्कि इससे प्रदेश की समृद्ध संस्कृति देश और दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचेगी। राज्यपाल ने कहा कि मिस्टिक विलेज खजियार में आवाजाही की सुविधाओं को और अधिक मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने आश्वासन दिया की मिस्टिक विलेज खजियार में पर्यटन सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आवाजाही की सुविधा को और बेहतर करने के लिए केंद्र सरकार व केंद्रीय वन मंत्रालय के ध्यान में इस क्षेत्र की समस्या को लाया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न माध्यमों और मंचों से प्रदेश सरकार के ध्यान में भी ग्रामीण पर्यटन व्यवसाय से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों को लाया जाना आवश्यक है। इससे पूर्व स्थानीय ग्रामीणों ने राज्यपाल का अपने गांव पहुंचने पर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। स्थानीय विधायक नीरज नैयर ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने राज्यपाल का चंबा के दूरदराज गांव में पहुंचने के लिए आभार व्यक्त किया। इससे पहले राज्यपाल ने ऐतिहासिक लक्ष्मीनाथ मंदिर में शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें