चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के मौके पर कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सब जूनियर श्रेणी में देवांक दत्ता शर्मा, नीलमानी अत्री, करन, तृसांजलि मैसी, जिनिशा, पूजा, करण ठाकुर, मोहित और वेदांश प्रणहोलिया विजेता बने।
यह जानकारी कराटे संघ चंबा के चेयरमैन प्रवीण मेहता ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर सहायक आयुक्त उपायुक्त अपराजिता चंदेल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। इनके अलावा एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती भी मौजूद रहे। इस मौके पर जिला कराटे संघ के अध्यक्ष विपिन राजपूत, महासचिव पवन ठाकुर, उपाध्यक्ष बालक राम ठाकुर, तकनीकी निदेशक रणधीर ठाकुर, कंचन ठाकुर, दुर्गा महाजन आदि मौजूद रहे। प्रेस सचिव सुरेंद्र कुमार ने यह जानकारी दी है।