फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लंबित वित्तीय देनदारियों का जल्द भुगतान करे सरकार

Mon, 06 Oct 2025 06:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन चंबा की त्रैमासिक बैठक पुलिस लाइन चंबा में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त डीएसपपी परस राम ने की।
बैठक में डीएसपी जितेंद्र चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में आगामी 11 अक्तूबर को मंडी में होने वाली बैठक को लेकर चर्चा के साथ ही आगामी रणनीति बनाई गई।
बैठक में लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान, पे फिक्सेशन के एरियर पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। साथ ही सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द पेंशनरों की वित्तीय देनदारियों का भुगतान किया जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि मेडिकल बिल कई बार भुगतान के लिए भेजे गए हैं लेकिन भुगतान न होने के चलते पेंशनरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेंशनरों की मांगें जल्द हल की जाएं। बैठक में समस्त पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें