फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक से सरकार की योजनाएं बताईं

Mon, 06 Oct 2025 06:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। प्रदेश सरकार के विशेष प्रचार अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र चंबा के तहत हरिपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति विकास निगम के माध्यम से अनुसूचित जाति के लोगों को स्वरोजगार स्थापित करने तथा शिक्षा ग्रहण करने के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई हैं। हिम स्वावलंबन योजना के तहत 2 लाख 50 हजार रुपये तक की वार्षिक आय वाले अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के लिए आठ प्रतिशत ब्याज दर पर 3 से 5 लाख रुपये तक की ऋण सुविधा उपलब्ध है जिसमें 50 हजार रुपये तक की सब्सिडी का भी प्रावधान है। इसी प्रकार माइक्रो क्रेडिट फाइनेंस के तहत 6.5 प्रतिशत की ब्याज दर से 1 लाख 40 हजार रुपये तक की ऋण सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त शिक्षा ऋण योजना के तहत अनुसूचित जाति से संबंधित हिमाचली व्यक्तियों के लिए जिनकी आय 3 लाख रुपये तक है. को 6.5 प्रतिशत की ब्याज दर पर 40 लाख रुपये तक की ऋण सुविधा उपलब्ध है। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को न केवल सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया बल्कि नशा मुक्ति का सशक्त संदेश भी समाज तक पहुंचाया गया। इस मौके पर काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें