फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भाई छुट्टी पर था, परीक्षा देने अकेली गई छात्रा लौट कर नहीं आई

Wed, 11 Mar 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चुराह उपमंडल की सातवीं कक्षा की छात्रा ने बुधवार को रावी नदी में छलांग लगाकर अपनी जान गंवा दी, जिससे पूरे जिले में मातम का माहौल बन गया। छात्रा और उसका बड़ा भाई रोज़ाना स्कूल से छुट्टी के बाद साथ घर लौटते थे, लेकिन बुधवार को 11वीं में पढ़ने वाले उसके भाई की छुट्टी थी, इसलिए छात्रा अकेले परीक्षा देने गई और घर लौटते समय अकेली ही नदी के पास पहुंची। इसी कारण उसे बचाने वाला कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

परिवार के अनुसार दोनों भाई-बहन चुराह से पढ़ाई करने के लिए चंबा में किराये के कमरे में रहते थे। माता-पिता केवल कभी-कभार ही उनसे मिलने आते थे। दोनों अपने हर सुख-दुख को एक-दूसरे के साथ साझा करते थे। घटना के समय बड़ा भाई कमरे में बहन के लौटने का इंतजार कर रहा था। जब वह नहीं लौटी तो उसे चिंता हुई और थोड़ी देर बाद उसे सूचना मिली कि छात्रा रावी नदी में मृत पाई गई।
पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार परिवार से बयान लेने और जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा। एसपी विजय सकलानी ने कहा कि पुलिस घटना की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें