फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कुरांह में कूड़ा संयंत्र को किया साफ, लगाया ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरांह में कूड़ा संयंत्र को किया साफ, लगाया ताला
विज्ञापन

लोगों ने कहा, अब नहीं आने देंगे कचरा, ली राहत की सांस
कचरा संयंत्र की जगह मांगी सराय या गोसदन की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी।
चंबा। कुरांह के निवासियों को आखिरकार लंबे समय बाद कचरे की बदबू और गंदगी से राहत मिली है। लोगों ने स्पष्ट कह दिया है कि अब दोबारा यहां कचरा नहीं लाने देंगे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यदि इस जगह का उपयोग मणिमहेश यात्रियों के लिए सराय या फिर लावारिस पशुओं के लिए गोसदन के रूप में किया जाए तो इससे क्षेत्र को सामाजिक और धार्मिक दृष्टि से भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों राज कुमार, भुवनेश सिंह, उत्तम सिंह, चैन सिंह, मदन लाल, किशोरी लाल आदि का कहना है कि यदि भविष्य में फिर से यहां कचरा फेंकने या संयंत्र को दोबारा चालू करने की कोशिश की गई, तो वे इसका जोरदार विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने काफी समय तक गंदगी और बदबू झेली, लेकिन अब हम जागरूक हैं और अपने अधिकारों के लिए खड़े हैं। प्रशासन को हमारी आवाज सुननी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें