फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: निरंकारी भवन में मुगला में बही ज्ञान की गंगा

Sun, 05 Apr 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के सत्संग भवन मुगला में सत्संग सुनते अनुयायी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। संत निरंकारी भवन मुगला में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महात्मा तिलक राज डोगरा ने की। सत्संग का शुभारंभ आरती वंदना से हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर मैहला, धरवाला, मुगला, साहो, जडेरा, मंगला राख, जांघी और आदर्शनगर से निरंकारी अनुयायियों ने भाग लिया। मंच पर विराजमान महात्मा कैलाश ने कहा कि समान दृष्टि से व्यक्ति में द्वेष की भावना नहीं होती। हमारे पीर पैगंबर और हमारे मान्य धर्म ग्रंथ किसी भी प्रकार के पक्षपात की आज्ञा नहींं देते। फिर भी सर्वत्र पक्षपात पूर्ण व्यवहार देखने को मिलता है। वह वनस्पति, पहाड़, जीव-जन्तु हर एक जीवित प्राणी में परमात्मा के दर्शन करना शुरू हो जाता है। सत्संग के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। यह जानकारी मीडिया प्रबंधक विनोद कुमार ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें