फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पढ़ाया एकजुटता का पाठ

Sun, 05 Apr 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के चुवाड़ी में बैठक के दौरान मौजूद कार्यकर्ता।संवाद
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने चुवाड़ी सेक्टर के 38 पोलिंग स्टेशन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक आंबेडकर भवन चुवाड़ी में हुई। इसमें आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया गया। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं जन जन तक पहुंचने का आह्वान किया गया। विस अध्यक्ष ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई और विद्युत आपूर्ति से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं को कार्यान्वित करते हुए संपूर्ण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित बनाया जा रहा है। भटियात के विकास में कमी नहीं आने देगी। विकास कार्यों में और गति लाई जाएगी। युवाओं को खेल गतिविधियों में हिस्सा लेकर भविष्य संवारने का मौका दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें