फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: झणेई गांव के पास दहकता रहा जंगल, नहीं पहुंचा कोई वन कर्मी

Sat, 02 May 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
झणेई गांव के पास जंगल में भड़की भयंकर आग। संवाद।
विज्ञापन
पहाड़ी से गिरते पत्थरों के बीच तड़ग्रां के लोग नहीं कर पाए आवाजाही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। झणेई गांव के पास हरा-भरा जंगल आग से दहकता रहा लेकिन कोई भी वन कर्मी आग बुझाने के लिए नहीं पहुंचा। इस जंगल में पिज, काला भालू सहित जंगली मुर्गे सहित अन्य वन्य जीव विचरण करते हैं।
विज्ञापन

आग की वजह से उन्हें भी अपना आशियाना छोड़कर भागना पड़ा। आग के कारण तड़ग्रां के लिए जाने वाली सड़क पर पत्थर गिरते रहे। इस वजह से राहगीराें को आवाजाही करने में काफी परेशानी हुई। स्थानीय लोगों में अमर चंद, तिलक, सुरेंद्र, भाग सिंह, रवि कुमार, सूरज, मान सिंह और जर्म सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह के समय अचानक जंगल में आग की चिंगारी उठी। कुछ ही देर में आग पूरे जंगल में फैलने लगी। दोपहर तक जंगल के काफी एरिया में यह आग फैल गई। उधर, डीएफओ कृतज्ञ कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर विभागीय टीम को भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें