फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा कॉलेज में आज जारी होगी तीनों संकायों के प्रथम वर्ष की मेरिट सूची

Fri, 19 Jun 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
आज 12 बजे तक मिलेगा विद्यार्थियों को कॉलेज में प्रवेश को आवेदन का मौका
विज्ञापन

अब तक करीब 3500 विद्यार्थियों ने किया प्रवेश के लिए आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए मेरिट सूची शनिवार को जारी की जाएगी। शुक्रवार को कॉलेज में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया का दौर जारी रहा। अंतिम तिथि होने के चलते करीब आठ सौ से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरे।
अब शनिवार को पहली मेरिट सूची जारी हो जाएगी। इससे स्पष्ट हो जाएगा कि कितने बच्चों को उनके पसंदीदा विषय पढ़ने का मौका मिलेगा। जानकारी के अनुसार 3500 से ज्यादा आवेदन इस बार आए हैं। इनमें बीए, बीएससी, बीकॉम संकाय से संबंधित विद्यार्थी शामिल है। गौरतलब है कि राजकीय महाविद्यालय चंबा में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। अन्य उपमंडलों में कॉलेज होने के बावजूद तीसा, भरमौर, सलूणी, पांगी, डलहौजी सहित अन्य क्षेत्रों से विद्यार्थी चंबा कॉलेज का रुख करते हैं। हर साल कॉलेज में औसतन 4000 से 4500 विद्यार्थी प्रवेश लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राकेश राठौर ने बताया कि शनिवार को मेरिट सूची जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक 3500 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। प्रथम मेरिट सूची जारी होने के बाद विद्यार्थी फीस जमा करवा सकते हैं जबकि दूसरी मेरिट सूची 24 जून को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें