फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पुरानी वर्दी में ड्यूटी कर रहे एचआरटीसी के कर्मी

Fri, 19 Jun 2026 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चालक-परिचालक बोले- तीन सालों से वर्दी उपलब्ध करवाने में विफल रहा निगम प्रबंधन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक और परिचालक पिछले तीन वर्षों से नई वर्दी के इंतजार में हैं। चालकों-परिचालकों को प्रतिवर्ष दो यूनिफार्म उपलब्ध करवाई जाती हैं।
चालकों का कहना है कि बीते तीन सालों से उन्हें वर्दी नहीं मिली है। ऐसे में वे पुरानी यूनिफार्म पहनकर ड्यूटी करने को मजबूर हैं। चालकों और परिचालकों का कहना है कि निगम प्रबंधन वर्दी उपलब्ध करवाने में पूरी तरह विफल रहा है जबकि ड्यूटी के दौरान निर्धारित वर्दी पहनना अनिवार्य बनाया गया है। यदि कोई चालक या परिचालक निजी कपड़ों में ड्यूटी करता है तो उसके खिलाफ चालान और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक यूनियन के प्रधान हेम राज, रवि कुमार, दलीप कुमार, अमर सिंह ने बताया कि वर्षों पुरानी यूनिफार्म अब खराब हो चुकी हैं। कई बार अधिकारियों के समक्ष नई वर्दी उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। एक ओर निगम आवश्यक सुविधाएं देने में पीछे है, दूसरी ओर कार्रवाई करने में सबसे आगे रहता है। एचआरटीसी कर्मियों ने निगम प्रबंधन से जल्द नई वर्दियां उपलब्ध करवाने की मांग की है ताकि उन्हें सम्मानजनक और निर्धारित ड्रेस कोड के अनुरूप कार्य करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। जल्द ही नई वर्दी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें