फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा के जंगलों में बेकाबू होती जा रही आग

Wed, 03 Jun 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में भड़ियां के पास जंगल में भड़की आग से उटता धुंए का गुब्बार।संवाद
विज्ञापन
शरारती तत्व सुलगा रहे चिंगारी, तेजी से बढ़तीं घटनाओं से बेशकीमती वन संपदा स्वाह
विज्ञापन

राजपुरा, भडियां और कियाणी में दो दिन सुलगते रहे जंगल, कुछ नहीं कर पाए कर्मी
जंगल की आग के कारण सड़क पर गिरते रहे पत्थर, वाहन चालकों को हुई परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। वन मंडल चंबा के जंगलों में आग बेकाबू होती जा रही है। रोजाना जंगल आग से दहक रहे हैं लेकिन विभाग अभी तक आग लगाने वालों को पकड़ नहीं पाया है।
इस वजह से यह घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। जंगलों में लाखों की वन संपदा जलकर राख हो रही है। रेंगने वाले जीव-जंतु और पक्षियों के आशियाने भी तबाह हो रहे हैं। विभागीय कर्मचारियों के पास भी जंगल जलते देखने के अलावा अन्य कोई नहीं है। आग बुझाने के लिए उनके पास आधुनिक उपकरण नहीं हैं। झाड़ियों के लट्ठ बनाकर आग को बुझाना पड़ता है। जब आग भयंकर रूप धारण कर ले तो यह तरीका फेल हो जाता है। सड़क के किनारे लगी जंगलों की आग को बुझाने में विभाग दमकल विभाग की मदद ले लेता है लेकिन सड़क से दूर वाले जंगलों में आग बुझाना उनके लिए काफी मुश्किल हो जाता है।

मंगलवार और बुधवार को कियाणी, राजपुरा, भडियां, रजेरा और झणेई के पास जंगलों में भयंकर आग लगी रही। जंगल से उठता धुआं इस बात की गवाही देता रहा कि वन संपदा कैसे राख हो रही है। कियाणी और राजपुरा के पास सड़क के साथ लगते जंगल में आग भड़की थी। इस कारण पत्थर भी नीचे गिरते रहे। वाहन चालकों और राहगीरों के संभलकर आवाजाही करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ कृतज्ञ कुमार ने बताया कि जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ रही हैं। शरारती तत्व जंगलों में आग लगा रहे हैं। इन्हें पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी मदद की अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें