फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई भत्ते की लंबित किस्तों का भुगतान करे सरकार : एसोसिएशन

Wed, 03 Jun 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनर बोले- मेडिकल बिलों का भुगतान न होने से बढ़ रहीं परेशानियां
विज्ञापन

डे केयर सेंटर में हुई पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक डे केयर सेंटर में हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष लेखराज ठाकुर ने की। बैठक में पेंशनरों की मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने महंगाई भत्ते की लंबित किस्तों की अदायगी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों को साठ फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश में महंगाई भत्ता 45 फीसदी मिल रहा है। यह कर्मचारियों और पेंशनरों के साथ नाइंसाफी है। महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में परिवार चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल्द महंगाई भत्ते की लंबित किस्तों की अदायगी की जाए। मेडिकल बिलों का भुगतान न होने से उपचार में पेश आ रही मुश्किलों का मुद्दा भी पेंशनरों ने उठाया। उन्होंने सरकार से मेडिकल बिलों के भुगतान को लेकर जल्द विभिन्न विभागों में पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाने की मांग की। प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासनों के बाद भी पेंशनरों की मांगों को पूरा नहीं किया गया है। जल्द मांगों पर कार्रवाई न हुई तो पेंशनरों को आंदोलन की राह अपनाने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें