फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दराती का दौर ढलान पर, अब बैटरी मशीन से चुटकियों में कट रही घास

Fri, 11 Sep 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
8-9 हजार की चार्जिंग मशीन बनी ग्रामीणों की पहली पसंद
विज्ञापन

घंटों का काम मिनटों में, घासनियों में बदला मेहनत का अंदाज
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कभी पहाड़ की घासनियों में सुबह की शुरुआत दराती की खनक से होती थी। ढलान पर झुककर महिलाएं और ग्रामीण घंटों घास काटते, फिर सिर पर भारी गट्ठर उठाकर घर लौटते थे।
अब घास वही है, घासनी वही है और पशुओं के चारे की जरूरत भी वही, लेकिन घास काटने का तरीका बदल गया है। गांवों में इस बार दराती के साथ बैटरी से चलने वाली घास काटने की मशीन भी खूब नजर आ रही है।
विज्ञापन

पशुपालन से जुड़े ग्रामीण इन दिनों सालभर के चारे का इंतजाम करने के लिए घास काटकर सुखाने में जुटे हैं। पारंपरिक दराती से घास काटने में समय और मेहनत दोनों अधिक लगते हैं। पहाड़ी ढलानों पर लगातार झुककर काम करने से शरीर पर थकान हावी हो जाती है। कई बार घंटों मेहनत के बावजूद घास काटने का काम पूरा नहीं हो पाता।

अब करीब 8 से 9 हजार रुपये में मिलने वाली बैटरी चालित मशीन ने यह मेहनत काफी आसान कर दी है। चार्ज करने के बाद मशीन को घासनी तक ले जाना आसान है और इसमें तेल या पेट्रोल की जरूरत नहीं पड़ती। यही सुविधा ग्रामीणों को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है।
इससे पहले तेल से चलने वाली घास काटने की मशीनों का चलन बढ़ा था। इनकी कीमत करीब 15 से 20 हजार रुपये तक है। इसके मुकाबले बैटरी मशीन कम कीमत में मिलने के कारण ग्रामीणों के बजट में भी आसानी से फिट हो रही है।

ग्रामीण जगदीश चौहान, बलदेव चौहान, मनिंद्र कुमार, केशव, निर्मला देवी, कांतो देवी और पुष्पा देवी ने बताया कि दराती से घास काटने में काफी समय और मेहनत लगती थी। मशीन से कम समय में अधिक घास काटी जा रही है। इससे काम जल्दी पूरा होने के साथ शरीर की थकान भी कम हो रही है।
विज्ञापन

हालांकि गांवों में आज भी कई लोग दराती से ही घास काट रहे हैं, लेकिन नई पीढ़ी और पशुपालकों में मशीन को लेकर खासा उत्साह है। पहाड़ों की घासनियों में दराती की खनक अब मशीन की घरघराहट में बदल रही है। तकनीक ने ग्रामीण जीवन की इस पारंपरिक मेहनत को भी आसान बनाने की राह पकड़ ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें